देहरादून(संवाददाता) । मिडसाईज मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने आज भारत में अपनी प्रतिष्ठित मोटरसाईकल ‘बुलेट’ नए 650सीसी इंजन के साथ पेश की। इस लॉन्च के साथ ही भारत में नौ दशकों से चले आ रहे बुलेट के आईकॉनिक सफर का अगला अध्याय शुरू हो गया। बुलेट पहली बार भारत में सन 1932 में पेश की गई थी, जिसके बाद इसने मोटरसाईकल की एक अलग संस्कृति स्थापित कर दी। यह दुनिया की सबसे लंबे समय से चली आ रही मोटरसाईकल है, जिसका उत्पादन इसकी शुरुआत से ही बिना रुके लगातार होता आया है। यह बुलेट के सफर का 94वाँ साल है, जिसने पूरी दुनिया में विभिन्न पीढ़ी के राईडर्स के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है। इसका शानदार सिल्हुएट, अपराईट स्टांस और आईकॉनिक थंप साउंड शुद्ध मोटरसाईक्लिंग की पहचान बन गए हैं। बुलेट 650 के बारे में बोलते हुए बी. गोविंदराजन, मैनेजिंग डायरेक्टर-आयशर मोटर्स लिमिटेड और सी.ई.ओ, रॉयल एनफील्ड ने कहा, बुलेट नौ दशकों से अधिक समय से विश्वसनीयता, मजबूती और शुद्ध कैरेक्टर की पहचान है, जो प्योर मोटरसाईक्लिंग की रॉयल एनफील्ड की फिलॉसफी प्रदर्शित करती है। ऑल-न्यू रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में हम केवल बुलेट को नए रूप में पेश करना नहीं चाहते थे, बल्कि इसे मॉडर्निटी और ऑथेंटिसिटी के साथ और बेहतर बनाना चाहते थे।


