जन्मदिवस पर स्वास्थ्य परंपराओं को बढ़ाएं आगे: सांसद त्रिवेंद्र

0
7

देहरादून । वार्ड 72 के पार्षद आलोक कुमार के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों के लिए रक्तदान व निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शनिवार को देहराखास में महंत इंद्रेश चिकित्सालय की ओर से आयोजित शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान व 150 लोगों ने परीक्षण कराया।इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्षद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। कहा जन्मदिवस हमारी संस्कृति के अनुसार सादगी व सेवा का दिवस होना चाहिए, जिसमें समाज में स्वास्थ्य परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सके। मेयर सौरभ थपलियाल ने पार्षद की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा कीइस अवसर पर डॉ. राकेश खंडूरी, डॉ मुस्कान यादव, हरिशंकर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, वार्ड 73 पार्षद रमेश चंद्र गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव उनियाल, हरीश डोरा आदि मौजूद रहे।