गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प दोहराया

0
15

देहरादून (संवाददाता) ।  गो सम्मान आह्वान अभियान उत्तराखंड की आवश्यक बैठक दून योगपीठ टपकेश्वर महादेव केंद्र में संतों और गोभक्तों की उपस्थिति में हुई। बैठक में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। आचार्य रामानुज तरुण दास ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 27 अप्रैल को देश की 4500 से अधिक तहसीलों से पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए। दूसरे चरण में 27 जुलाई को करीब 750 जिला केंद्रों पर 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपे गए। उत्तराखंड प्रभारी स्वामी सर्वेश्वर दास ने बताया कि तीसरे चरण में 17 दिसंबर 2026 को देशभर की राजधानियों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।इसके लिए 31 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को देहरादून प्रभारी और डॉ. राम भूषण बिजल्वान को सह प्रभारी बनाया गया। दिसंबर में देहरादून में गौ कथा आयोजित करने की भी घोषणा की गई।