बैरागी कैंप से डाक कांवड़ियों का आगमन और प्रस्थान शुरू

0
11

हरिद्वार (संवाददाता)।  डाक कांवड़ियों का बैरागी कैंप में आगमन और रवानगी शुरू हो गई है। बड़े वाहनों में पहुंचे कांवड़ियों ने बैरागी कैंप स्थित पार्किंग में अपना डेरा डाल दिया है। इस बार डाक कांवड़ियों के वाहनों को शहर के बीच में पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। डाक और कांवड़ियों का सारा बोझ बैरागी कैंप और रोड़ी बेलवाल पार्किंग पर है। शनिवार देर शाम से ही शंकराचार्य चौक पर बाइक कांवड़ियों का हुजूम पहुंच गया। जो रविवार रात तक चलता रहा। जिसके कारण सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया है। बैरागी कैंप में कांवड़िए स्वयं भोजन बना रहे हैं। पास ही स्थित नदी में कांवड़िए स्नान कर रहे हैं।कुछ कांवड़िए खतरा उठाकर नदी भी पार कर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से संतोषजनक है। डाक कांवड़ियों का दो दिन जोर रहेगा। अब नहर पटरी पर कांवड़िये नहीं है। वहां केब शौचालय और अन्य सुविधाएं हाईवे पर स्थानांतरित कर दी गई है। हाईवे पर कांवड़ियों का आना और जाना रहेगा। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। हर घंटे में हजारों की संख्या में बाइक और बड़े वाहन पहुंच रहे हैं। वापसी के लिए सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।