पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
प्रदेश की सड़कों को लेकर क्या बोले
सड़क मुख्यअभियन्ता दीपक कुमार यादव
हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों को मानसून के मौसम से पहले गड्ढा मुक्त कर और यातायात योग्य बनाए रखने के लिये, ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अपने क्षेत्रीय अधिकारियों और परियोजना निदेशकों को दिशा-निर्देश जारी किये गए है जिसका उद्देश्य सड़कों को बेहतर बनाना है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात के समय मार्ग वधित हो जाते है जिसके चलते लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है चूंकि मानसून में चार धाम यात्रा भी होती है इसलिए भी। सरकार सड़कों को लेकर गंभीर तौर पर कार्य कर रही है
जी हां आपको बता देना चाहते हैं की
उत्तराखंड में NH और PWD सड़कों पर चल रहे कार्यों को लेकर मुख्य अभियंता संग विशेष चर्चा कार्यक्रम किया गया
चर्चा के दौरान मुख्य अभियंता से उत्तराखंड के समस्त मोटर मार्गो को लेकर वह मुख्य जिम्मेदारी को लेकर प्रसन्न दागे गए
जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा कहां गया कि हमारा विभाग बहुत ही तेज गति से प्रदेश में फ्लाईओवर / सुरंग सड़क / मुख्य सड़कों पर कार्य कर रहा है
और मुख्यतौर पर यह कार्य
चारधाम परियोजना में सात मार्गों पर बेहद जोर शोर से भी कार्य किया जा रहा है जिनमे
1 टनकपुर से पिथौरागढ़
2 ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग
3 रुद्रप्रयाग से मणा
4 ऋषिकेश से धारासु
5 धारासु से गंगोत्री
6 धारासु से यमुनोत्री
7 रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड
मार्ग है जो चार धाम यात्रा को सड़क मार्ग से जोड़ती है
वही हमारा लक्ष्य प्रदेश की अन्य सड़कों को गड्ढा मुक्त भी बनाना है
जिस पर हम बारीकी से कार्य कर रहे हैं समस्त डिवीजन अधिकारियों को यह निर्देश किया गया है
जहां से भी शिकायत आती है उस पर तुरंत कार्रवाई करे शिकायत का संज्ञान तुरंत लिया आदेश का अनुपालन ना करने वालों पर भी विभाग कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटे गा


