जंगल में लगी आग थाना रायपुर पुलिस ने करी दौड़ भाग

0
44

 

पहाड़ी दहाड़ न्यूज़

रायपुर पुलिस की सतर्कता से समय रहते रिंग रोड जंगल मे लगी आग को पुलिस ने  किया काबू

थाना रायपुर ,देहरादून

 रायपुर पुलिस की सतर्कता से समय रहते रिंग रोड जंगल मे लगी आग को पुलिस ने  किया काबू, रिहाशी इलाके से 200 मीटर की दूरी तक पहुच चुकी थी आग, स्थनीय लोगो   ने की पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा


  श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वर्तमान में जंगलों में लगने वाली आग की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

           उक्त आदेश के क्रम में श्रीमान *पुलिस अधीक्षक नगर महोदय*  व श्रीमान *क्षेत्राधिकारी रायपुर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *रायपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

           आज दिनांक 12/06/2023 को थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर अपने हमराह पुलिस बल के साथ विधान सभा ड्यूटी समाप्त कर जैसे ही रिंग रोड के पास पहुचे तो देखा कि रिंग रोड जंगल मे बड़ी एरिया में अत्यधिक आग लगी हुई है । जो रिहाशी एरिया से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहुच गई है । 

         जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर अपने हमरा पुलिस बल के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए  जंगल मे आग बुझाने पहुचे ओर  एक घंटे की  मशक्कत के बाद जंगल में आग लगी आग पर काबू पाया गया। रायपुर पुलिस की उक्त कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।


पुलिस टीम

थानाध्यक्ष श्री कुंदन राम

कॉन्स प्रेम पवार

कॉन्स दिनेश

महिला कॉन्स शोभा सेमवाल

महिला पीआरडी कला देवी



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here