15 वर्षीय नाबालिक लड़की जब घर से हुई लापता थाना पोखरी पुलिस ने भी लगाया उसका पता निकाला ढूंढ किया परिजनों के हवाले कहां बच्चों को जरा ढंग से संभाले

0
45

पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें


              आप देख रहे हैं पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

15 वर्षीय नाबालिक लड़की जब घर से हुई लापता 

थाना पोखरी पुलिस ने भी लगाया उसका पता

 निकाला ढूंढ किया परिजनों के हवाले 

कहां बच्चों को जरा ढंग से संभाले

आप को बता दें कि


दिनांक 12-03-2023 को वादी स्थानीय निवासी द्वारा थाना पोखरी पर आकर सूचना दी की उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गयी हैं 

और काफी ढँढूखोज करने के पश्चात भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। 

मामला नाबालिग व महिला सम्बन्धी होने पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना पोखरी पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से गहन पूछताछ करते हुए सर्विलांस सेल की टैक्निकल टीम की भी सहायता ली गयी

 तत्पश्चात गठित पुलिस टीम के अथक प्रयासों कुशल सुरागरसी पतारसी व सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा नाबालिग को आज दिनांक 14.03.23 को जनपद रूद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

अपनी पुत्री को सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा चमोली पुलिस की सराहना करते हुए थाना पोखरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।


 *पुलिस टीम का विवरण


1. महिला उपनिरीक्षक निशा पाण्डे

2. आरक्षी नीतीश कुमार 

3. आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (तकनीकी सहायक सर्विलांस सेल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here