कैसे दफ़नाए मुर्दे जब क़ब्रिस्तान पर ही हो गया है कब्ज़ा उत्तराखंड क्रांति दल बैठा MDDA दफ़्तर के बाहर धरने पर

0
45

        पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 

आप देख रहे हैं पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

कैसे दफ़नाए मुर्दे जब क़ब्रिस्तान पर ही हो गया है कब्ज़ा उत्तराखंड क्रांति दल बैठा MDDA दफ़्तर के बाहर धरने पर

आपको बता देना चाहते हैं कि

 दिनांक 24.03.23 को उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा चलाये जा रहे “जल जंगल बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ” अभियान के तहत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मेन गेट पर ताला ठोक दिया। एमपीडीए के द्वारा जारी टेंडर नम्बर 954/DEVELOPMENT WORK/T.N./22-23 DATED 01/03/2023 जो कि एक बड़े भ्रष्टाचार के मंसूबे को अमलीजामा पहनाने के लिए निकाला गया था। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आज उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी हुंकार भरी। मामला कारगी ग्रांट का है जहाँ सरकार द्वारा दिए गए कब्रिस्तान पर सड़क बना कर कुछ लालची धन पशुओं के नापाक मंसूबे को पूरा करने के लिए  निकाला जा रहा था। प्राधिकरण पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है आवाज उठाते हुए आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री पूरे प्राधिकरण  पर बरसे, उक्रांद से आए शिव प्रसाद सेमवाल, राजेंद्र पंत, सुलोचना इष्टवाल, राजेंद्र गुसाईं और कई सारे स्थानीय लोगो व उक्रांद कार्यकर्ताओ ने प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में दमदार प्रदर्शन किया और 1 घंटे के लिए तालाबंदी कर दी। यह सारा घालमेल कुछ प्राइवेट कॉलोनाइजरों, प्राधिकरण व कुछ अन्य विभागों की शह पर किया जा रहा था। सचिवालय आवास समिति नाम से बनाई प्राइवेट एनजीओ के माध्यम से सचिवालय में काम करने वाले प्रदीप अपने ने 400 लोगों को बंद जमीन जिस पर की रास्ता नहीं था वहां प्लॉट बेच डाले.. उसकी इस कालाबाजारी सतीश शर्मा और वसीम जैदी नाम के लोग शामिल है। सूत्रों की माने तो वसीम जैदी पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और एमपीबीएसई मिलीभगत कर ये धनपशु अन्य कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध सड़क निर्माण के जारी टेंडर जारी करा चुके थे। जिसके खिलाफ MDDA का घेराव किया गया। कब्रिस्तान खुर्द बुर्द होने से बचाने के लिए स्थानीय लोग लगातार प्रयासरत है। जिसमे उक्रांद इन लोगो की आवाज़ बनकर सामने आया। प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सचिवालय नाम से आवासीय समिति की आड़ में बड़ा जमीनों का घालमेल हो रहा है। जिस को अंजाम दे रहे प्रदीप पपने, वसीम जैदी और सतीश शर्मा लगातार अपने गंदे मंसूबों को अमलीजामा पहनाने के लिए एमडीडीए के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर टेंडर ओपन कराने की योजना में थे। आज उत्तराखंड क्रांति दल ने एमडीडीए का घेराव किया और टेंडर निरस्त करने की मांग को प्रबलता से उठाया,, इतना ही नहीं भूमि का सीमांकन कराने और भारतीय जनता पार्टी के धर्मपुर से विधायक के गुर्गे नजाकत के द्वारा कब्रिस्तान की भूमि में  बनाए गए अवैध निर्माणों को तुरंत ध्वस्त करने की मांग को पुरजोर से उठया। उक्रांद कि आज मांग थी कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्थानीय लोगो की इस आपत्ति मांग को सुने और इस पर अपना फैसला तुरंत दे। भूमि का सीमांकन तय किया जाए और टेंडर प्रक्रिया को रोक दिया जाए। अपनी इस मांग को लेकर 11:00 बजे से आए उत्तराखंड क्रांति दल और स्थानीय लोगों को ज़ब दोपहर के 4:00 बजे तक एमडीडीए का कोई सक्षम अधिकारी बात करने सामने नहीं आया तो 4:00 बजे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, केंद्रीय युवा प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने अपने साथियों के संग  MDDA के गेट पर ताला ठोक दिया। जिसके बाद एमडीडीए में हड़कंप मच गया। तभी मौक़े पर आए  ADM ने भी ताला खुलवाने का भरसक प्रयास किया पर वीसी से कम किसी से बात करने की शर्त पर उक्रांद राजी नहीं हुआ और ADM महोदय को निराश वापस जाना पड़ा। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट आई उनकी मध्यस्था में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से आंदोलन कर्ताओं की सीधी वार्ता हुई। वार्ता में शिव प्रसाद सेमवाल, अनुपम खत्री, इस्लाम, गुलिस्ता और आफताब मौजूद थे। जहां यह तय हुआ कि अब पहले, आने वाले मंगलवार यानि 28मार्च को ही सीमांकन होगा और टेंडर प्रक्रिया रोक दी गई है। जिसके बाद संतुष्ट होने पर ही उत्तराखंड क्रांति दल स्थानीय लोगो के साथ वहां से लौटा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here