पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर चारधाम यात्रा ड्यूटी मे लगे समस्त अधि0/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रीतिभोज कार्यक्रम का किया आयोजन

0
107

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर चारधाम यात्रा ड्यूटी मे लगे समस्त अधि0/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रीतिभोज कार्यक्रम का किया आयोजन

 

👉 जनपद में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों को एक मंच पर लाये जाने तथा उनके द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान किये गये कार्यो की सराहना हेतु आज दिनांक 22/11/2023 को पुलिस लाईन गोपेश्वर मैदान में सामूहिक प्रीति भोज (पुलिस की भाषा में बड़ा खाना) का आयोजन किया गया।

👉 सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा  अपर जिलाधिकारी चमोली श्री अभिषेक त्रिपाठी एवं ज्वाइट मजिस्ट्रेट श्री दीपक सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

👉 चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न हेतु आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना महोदय व पुलिस अधीक्षक, चमोली श्रीमती रेखा यादव महोदया द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर उनकी सराहना करते हुए बधाई दी गई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। यात्रा के दौरान बेहतर वीवीआईपी महानुभावों के भ्रमण, यातायात संचालन, पुलिस एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा निर्वाध एवं सुरक्षित यात्रा हेतु समस्त पुलिस बल की सराहना की गयी।

👉 चारधाम यात्रा में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से यात्रा के सफल संचालन में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने वाले पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को जिलाधिकारी चमोली एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया।

👉 पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कार्यक्रम में सादर आमत्रित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here