पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇
वीडियो में पूरी जानकारी दी गई है
आपको बता दें कि इस खबर को दिखाने का हमारा एक खास मकसद है और वह तभी पूरा हो सकता है जब आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे
आपने समाज में जानवरों के साथ क्रूरता करने वाले लोग तो बहुत देखे होंगे !
लेकिन जानवरों से प्यार करने वाले लोग आज हमारे समाज में बहुत कम बच्चे हैं !
इंसानियत की एक ऐसी ही अनोखी मिसाल कायम कर दी देहरादून के इस मोगली जैसे व्यक्ति ने !
जी हां आपको बता दें की व्यक्ति का नाम राजेश है देहरादून की सड़कों पर दिन भर कचरा चुग कर राजेश कुछ पैसे कमाता है
जो भी पैसा कमाता है उनसे वह तमाम आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है और दिन उन्हीं के साथ बिताता है !
शायद यही कारण है कि आज देहरादून में राजेश मोगली के नाम से फेमस हो गया है !
और शायद हमें भी यह पूरी उम्मीद है की इस खबर को पढ़कर आप भी राजेश को पूरे देश में फेमस कर देंगे !
जहां कहीं भी जाता है तो दर्जनों कुत्ते उसके पीछे चलने लगते हैं !
जैसे ही हमारी नजर इस व्यक्ति पर पड़ी तो हम भी हैरान हो गए कि यह कैसे संभव है इतने सारे कुत्ते कई किलोमीटर तक एक व्यक्ति के पीछे कैसे चल सकते हैं !
तब हमें राह चलते हुए कुछ लोगों ने जानकारी दी की यह व्यक्ति कुत्तों से से बहुत प्यार करता है !
और आवारा कुत्ते भी इस व्यक्ति से बहुत प्यार करते हैं कहीं पर भी इसको अकेला नहीं छोड़ते !
है ना हैरानी की बात आप भी सोच रहे होंगे कि कुछ लोगों का दिल इतना बड़ा भी होता है और वह ऐसा काम भी करते हैं !
शायद यही कारण है कि आज यह व्यक्ति उन तमाम स्ट्रीट डॉग्स के लिए मोगली बन गया है जो इन बेजुबान जानवरों का ख्याल रखता है और वह भी राजेश का ख्याल रखते हैं !
उनके होते हुए राजेश को कोई जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता !
जानवरों से प्यार करने वाला व्यक्ति एक अच्छा इंसान होता है !
हाल ही में एक वीडियो ऐसा भी आया था जिसमें पुलिस का जवान एक बेजुबान कुत्ते के पैर में दवाई लगाते हुए वीडियो बनाता है !
जवान की उसी पोस्ट को शेयर किया उत्तराखंड पुलिस के IPS डीजीपी अशोक कुमार ने भी कहा था कि जो व्यक्ति जानवरों से प्यार करता है वह एक अच्छा इंसान होता है !


