पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
कानून का करके हनन कर रहे थे नदी में अवैध खनन रायपुर पुलिस ने करी बड़ी कार्रवाई
जी हां आप को बता देना चाहते हैं कि
थाना रायपुर जनपद देहरादून
अवैध खनन /ओवर लोड के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 बड़े डंपर व 01 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन /ओवर लोड मे सीज
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा अवैध खनन / ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी रायपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र में लगातार अवैध खनन ,ओवरलोड के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है
उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 21.06.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा अवैध खनन ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर मयूर विहार व रिंग रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया । गठित टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर मयूर विहार क्षेत्र से 02 बड़े डम्फर व रिंग रोड से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन/ओवरलोड मै सीज़ किया गया।
अभियान लगातार जारी है।
सीज़ डम्फर व ट्रैक्टर ट्रॉली का विवरण
1- वाहन UK 07CD5300 डंपर
चालक आकिल पुत्र इरशाद निवासी जबलपुर थाना बुग्गावाला हरिद्वार।
2. वाहन UK 07CB 1232 डंफर
चालक चांद पुत्र जुल्फर निवासी जबलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।
3 UK 07CBB 9075 ट्रैक्टर
चालक मोहित यादव पुत्र श्री नरेश निवासी नेहरू ग्राम थाना रायपुर जनपद।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक रमन बिष्ट
कांस्टेबल दिगपाल
कांस्टेबल दीपक
कांस्टेबल प्रेम पवार
कांस्टेबल दिनेश सिंह




